पिच फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद पिच फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई ने पुणे के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को संस्पेड कर दिया है। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि मामले में शामिल और लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीके खन्ना ने कहा कि मामले में गहन जांच करने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने एंटी करप्शन यूनिट हेड नीरज कुमार से पुणे की अपनी टीम से संपर्क करते हुए मामले में पूरी रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
Pune pitch curator to be be suspended,referee will take call on calling off the match(#indvsnz): BCCI sources on sting against pitch curator
— ANI (@ANI) October 25, 2017
इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे वन डे पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। सीके खन्ना ने पुणे की पिच का बीसीसीआई के न्यूट्रल क्यूरेटर द्वारा मुआयना करने की जानकारी दी। क्यूरेटर ने पिच को बेहतर बताया था। बाद में मैच रेफरी ने मैच को हरी झंडी दी।
BCCI acting president CK Khanna has written to anti corruption unit head Neeraj Kumar to get in touch with Pune team and send a report
— ANI (@ANI) October 25, 2017
मीडिया में पुणे के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर का स्टिंग सामने आया। जिसमें सलगांवकर पिच में पांच मिनट में बदलाव करने का दावा करते नजर आ रहे हैं। मीडिया ने जब उनसे अपने दो प्लेयर के लिए पिच में कुछ बदलाव के लिए कहा तो वह इस पर राजी भी हो गए।
सलगांवकर ने कहा कि पिच उन्होंने तैयार की है। उस पर 337 रन बन सकते हैं। जिसे आराम से चेंज भी किया जा सकता है। बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि पिच क्यूरेटर को संस्पेड किया जा सकता है। खुलासे के बाद पिच क्यूरेटर सलगांवकर को पुणे वन डे से दूर कर दिया गया।