फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्ता, सुरक्षाकर्मियों के बर्ताव पर बवाल; एनिमल एक्टिविस्ट ने उठाई आवाज

Tue, 26 Mar 2024 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि तैनात सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग एक कुत्ते का पीछा कर रहे हैं। वह कुत्ते को 'लात और मुक्का मारने' की कोशिश करते दिखते हैं।
विज्ञापन
जीटी बनाम एमआई मैच में कुत्ता मैदान में घुस आया था - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 में विवादों का दौर जारी है। मुरली कार्तिक द्वारा यश दयाल के लिए 'कचरा' शब्द के प्रयोग के बाद अब एक और मामले पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, यह घटना कार्तिक-यश वाली घटना से पहले की है। दरअसल, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को हुए मैच के दौरान मैदान में एक कुत्ता घुस आया था। इसको लेकर तरह-तरह के वीडियोज सामने आए। हालांकि, अब जो मामला इसको लेकर सामने आया है, वह यह है कि कुत्ते को मैदान से भगाने के दौरान सुरक्षकर्मियों और वहां मौजूद स्टाफ ने कुत्ते को लात मारने की कोशिश की थी। इसका वीडियो काफी वायरल हुआ है और कई एक्टर्स ने भी लात मारने के बर्ताव की सोशल मीडिया पर निंदा की। इतना ही नहीं एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट भी इस घटना से नाराज हैं और उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई है।
विज्ञापन

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि तैनात सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग एक कुत्ते का पीछा कर रहे हैं। वह कुत्ते को 'लात और मुक्का मारने' की कोशिश करते दिखते हैं। कुत्ता उनसे बचने के लिए इधर-उधर जाने की कोशिश कर रहा है। इस घटना पर एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

पेटा इंडिया की प्रतिक्रिया
पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा कि वह एक रास्ता खो चुके और भ्रमित कुत्ते का पीछा करने, लात मारने और मुक्का मारने के निंदनीय और 100 प्रतिशत गैर-खेल-कूद वाले कृत्य की कड़ी निंदा करता है। पेटा इंडिया ने कहा कि कुत्ता अनजाने में स्टेडियम में घुस गया था और संभवत: इतने लोगों को देख डरा हुआ था। एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट ग्रुप ने कहा कि इस तरह के व्यवहार से न केवल निर्दोष कुत्ते पर क्रूरता होती है बल्कि यह एक दुखद घटना भी होती।

'शामिल लोगों को दंडित किया जाए'
एक्टिविस्ट का कहना है कि इस मामले में शामिल लोगों की अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो उन्हें दंड जरूर भुगतना चाहिए। साथ ही यह भी मांग की कि स्टेडियम अधिकारियों को ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए तुरंत मानवीय तरीके अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा- हम स्टेडियम और पुलिस अधिकारियों दोनों से इस वीडियो का संज्ञान लेने का आह्वान करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जनता, स्टेडियम के कर्मचारियों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा इस तरह की निंदनीय हरकतें भविष्य में होने से रोकी जा सकें।

विज्ञापन

'फुटबॉल मैचों से सीखना चाहिए'
ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल/इंडिया के कंपेनियन एनिमल एंड एंगेजमेंट के वरिष्ठ निदेशक केरेन नाजरेथ ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि कोई कुत्ता क्रिकेट या फुटबॉल स्टेडियम में घुसा हो। उन्होंने कहा- कुत्ता स्पष्ट रूप से डरा हुआ था और इतनी भारी भीड़ में कोई भी शांति से स्थिति से निपटने में सक्षम नहीं था। फील्ड स्टाफ के लिए कुछ ट्रेनिंग होनी चाहिए कि कुत्तों को ऐसी स्थिति से मानवीय तरीके से कैसे हटाया जाए ताकि कुत्ते या किसी और को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा- हम निश्चित रूप से कुछ फुटबॉल मैचों से सीख सकते हैं जहां कुत्तों ने मैदान पर एक दिन बिताया था! तथ्य यह है कि हम हजारों वर्षों से उनके साथ जी रहे हैं। यह उचित है कि हम उनके व्यवहार को समझने और दयालुतापूर्वक समाधान खोजने के बारे में अधिक गंभीर होना शुरू करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें