फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने नियम तोड़ने के कारण थमाया था नोटिस, कार्तिक ने बिना शर्त माफी मांगी

Sun, 08 Sep 2019 01:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक - फोटो : social Media
विज्ञापन

टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बैट्समैन दिनेश कार्तिक को बीसीसीआई ने कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में दिखाई देने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद कार्तिक ने बोर्ड ने बिना शर्त माफी मांग ली है। वह बीसीसीआई की अनुमति लिए बिना ही सीपीएल के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। इसके बाद बोर्ड ने उनसे पूछा था कि आपका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यों नहीं किया जाना चाहिए?

विज्ञापन


त्रिनबागो नाइट राइडर्स शाहरूख खान की टीम है और कार्तिक आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान है । वह ड्रेसिंग रूम में त्रिनबागो की जर्सी में मैच देखते नजर आए थे । इसकी वजह से बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा था कि उनका केंद्रीय अनुबंध समाप्त क्यों नहीं किया जाए।

कार्तिक ने अपने जवाब में कहा कि वह कोच ब्रेंडन मैकुलम के अनुरोध पर पोर्ट आफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा। उन्होंने बोर्ड को लिखे पत्र में लिखा कि,

मैं इस यात्रा से पहले बीसीसीआई से अनुमति नहीं लेने के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं। मैं दोहराना चाहता हूं कि मैने त्रिनबागो नाइट राइडर्स की किसी भी गतिविधि में भाग नहीं लिया और ना ही कोई भूमिका निभाई।

उन्होंने बोर्ड को आश्वासन दिया कि बाकी मैचों में वह टीकेआर के ड्रेसिंग रूम में नहीं बैठेंगे । कार्तिक के इस माफीनामे के बाद प्रशासकों की समिति मामले को खत्म कर सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें