फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्री बढ़ाने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियों ने शुरू की भारी छूट की योजनाएं

Sun, 08 Sep 2019 12:24 PM IST
paliwal पालीवाल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदी की मार से जूझ रहे ऑटो उद्योग को राहत देने के लिए कंपनियां भारी छूट दे रही हैं, ताकि लोग सितंबर माह में गाड़ियों को खरीद सकें। कार, दोपहिया और ट्रक बनाने वाली कंपनियां काफी ज्यादा छूट दे रहीं हैं। 

छूट देने की यह है वजह

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर ऑटो कंपनियों और इनके डीलर्स के पास पुराना स्टॉक पड़ा हुआ है, जिसको उन्हें हटाना है। स्टॉक होने के कारण कंपनियां भी उत्पादन न के बराबर कर रही हैं। जहां पहले कंपनियां पांच से लेकर के सात फीसदी तक डिस्काउंट देती थीं, वहीं अब कार-बाइक बेचने वाले डीलर 29 फीसदी तक और ट्रक मेकर 25 फीसदी तक की छूट दे रही हैं।  

गाड़ियों पर चार लाख तक की छूट

मारुति, होंडा, टोयोटा, ह्यूंदै, रेनॉ और निसान जैसी कार बनाने वाली कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए 40 हजार रुपये से लेकर के चार लाख रुपये तक की छूट दे रही हैं। वहीं ट्रक निर्माता कंपनियां 3,75,000 रुपये की छूट छोटे व बड़े साइज के ट्रक पर दे रही हैं। 

मारूति दे रही है इतनी छूट

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति अपनी सभी प्रमुख गाड़ियों पर 50 हजार रुपये से लेकर के 1,12,000 रुपये की छूट दे रही है। 

गाड़ी मॉडल  छूट (रुपये में) पेट्रोल/डीजल
एस क्रॉस  1,12,000 ------
विटारा ब्रिजा 1,01,200  डीजल
सियाज 87,700 डीजल
डिजायर   84,100 डीजल
स्विफ्ट  77,700 डीजल
ऑल्टो   65,000 पेट्रोल
ऑल्टो के10 65,000 पेट्रोल
बलेनो 62,400  डीजल
इग्निस 57,000 ------
डिजायर  55,000 पेट्रोल
स्विफ्ट  50,000 पेट्रोल

इन कंपनियों ने भी घटाई कीमत

होंडा

कार                छूट रुपये में

सीआरवी               4,00,000

विज्ञापन

बीआरवी               1,10,000

टोयोटा

यारिस                 2,50,000

ह्यूंदै

ग्रांड आई10          85,000
सैंट्रो                     40,000

रेनॉ

कैप्टर               1,50,000

निसान

किक्स       1,50,000 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें