बता दें कि निकिता साल 2012 तक दिनेश कार्तिक की पत्नी थीं। इस दौरान भारत में
आईपीएल का पांचवां सीजन चल रहा था और उस वक्त निकिता अपने पति के साथ आईपीेएल मैचों के वेन्यू जाया करती। बस इसी दौरान निकिता और मुरली विजय के बीच करीबी बढ़ी और देखते ही देखते ये दोनों एक हो गए।
दिनेश को जैसे ही अपनी पत्नी निकिता और मुरली विजय के अफेयर का पता चला, उन्होंने उसके बाद जल्द ही अपनी पत्नी निकिता को तलाक दे दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के वक्त निकिता प्रेग्नेंट थीं। तलाक होते ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।
इस समय मुरली विजय और निकिता के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। हाल ही में इन दोनों के तीसरे बच्चे का जन्म हुआ है। उस समय भी बच्चे होनी की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। बता दें कि अब दिनेश कार्तिक ने इंडियन स्क्वेश प्लेयर दीपिका पल्लीकल के साथ वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। इन दोनों की शादी अगस्त, 2015 में हुई थी। निकिता से दिनेश की शादी 5 साल (2007-12) तक चली।