फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला रक्षामंत्री बनीं सीतारमण, बोलीं- ये गर्व की बात

Wed, 17 Jan 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
विज्ञापन
अक्सर साड़ी में दिखने वाली देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण फाइटर प्लेन के पायलट की वेशभूषा में नजर आईं और बुधवार 17 जनवरी को उन्होंने भारतीय सेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30एमकेआई में उड़ान भी भरी। सुखोई में उड़ान भरने से पहले सीतारमण का टेस्ट हुआ और वो वायुसैनिकों के लिए निर्धारित जी-सूट को भी पहना। 
विज्ञापन

 

सुखोई उड़ान से जुड़े अपने अनुभव को निर्मला सीतारमण ने मीडिया से शेयर किया और काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा सुखोई उड़ाना मेरे लिए गर्व की बात है। सुखोई उड़ाकर मैं ये समझ पाई कि इसे उड़ाने के लिए कितनी रिगरस प्रैक्टिस की जरूरत होती है और हम कितनी जल्दी हर सिचुएशन के लिए तैयार है और कितनी जल्दी मैदान में उतरने के लिए तैयार रहते हैं। आज सुखोई उड़ाना आंख खोलने वाला और यादगार मोमेंट रहा। 

निर्मला लड़ाकू विमान सुखोई उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला मंत्री बन गई

निर्मला सीतारमण
 निर्मला लड़ाकू विमान सुखोई उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला मंत्री बन गई हैं। वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई केंद्रीय मंत्री समय-समय पर जवानों से मिलते और उनकी हौसला अफजाई करते रहते हैं लेकिन रक्षामंत्री का पदभार संभालने के बाद निर्मला लगातार जवानों के बीच पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखती रहीं हैं।

निर्मला सीतारण इससे पहले पोकरण में टैंक की सवारी कर चुकी हैं

निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारण इससे पहले पोकरण में टैंक की सवारी कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य का दौरा और बाड़मेर में उत्तरलाई एयर बेस का दौरा किया था। रक्षा मंत्री बनने के बाद सबसे पहले सीतारमण ने जामनगर में भारतीय नौसेना बेस की यात्रा की थी। जहां उन्हें मिग 21 फाइटर प्लेन की जानकारी दी गई थी। 
विज्ञापन

भारत के पास 220 सुखोई विमान हैं।

निर्मला सीतारमण
सुखोई विमान की बात करें तो यह विमान विषम परिस्थितियों में भी दुश्मनों के दांत खट्टा करने में माहिर होता है। यह 2600 प्रति घंटा की रफ्तार से तीन हजार किलोमीटर के दायरे में दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है। इस समय भारत के पास 220 सुखोई विमान हैं। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें