फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: परेरा ने मुरलीधरन का रिकॉर्ड तोड़ा, बन गए 'सेंचुरी' लगाने वाले सबसे तेज गेंदबाज

Sun, 03 Dec 2017 09:13 AM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
दिलरुवान परेरा - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच में लंका की ओर से खेल रहे दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक बॉलर दिलरुवान परेरा ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कराने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन


परेरा ने अपनी टीम को मैच में शिखर धवन के रूप में न सिर्फ पहली सफलता दिलाई बल्कि धवन उनके 100वें शिकार भी बनें। परेरा का यह 25वां मैच है और अब उनके करियर में 100 विकेट पूरे हो चुके हैं और इस लिहाज से अब वो श्रीलंका की ओर से सबसे कम टेस्ट मैच खेलकर 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

ये भी पढ़ेंः टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बने यासिर शाह

उन्होंने महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधर को पीछे छोड़ते हुए अब सबसे आगे पहुंच चुके हैं। मुरलीधरन ने यह कारनामा 27 मैचों में किया था वहीं रंगना हेराथ ने 29, चामिंडा वास ने 33 और लसिथ मलिंगा ने 30 टेस्ट मैच में अपने 100 विकेट पूरे किए थे। परेरा अब श्रीलंका के छठे ऐसे गेंदबाज हैं जिनके नाम टेस्ट में 100 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें