फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: धोनी ने पहले ही दिए थे कप्तानी छोड़ने के संकेत, साल भर पहले ही तय हो गया था जडेजा का कप्तान बनना

Sat, 26 Mar 2022 04:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चेन्नई के सीईओ विश्वानाथन ने बताया है कि धोनी ने पहले ही यह संकेत दिया था कि वो कप्तानी छोड़ने वाले हैं और जडेजा को अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी होगी। 
 
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई सुपरकिंग्स का कप्तान बदल चुका है। अब चेन्नई की टीम रवींद्र जडेजा की कप्तानी में पूरा टूर्नामेंट खेलेगी। धोनी के अचानक कप्तानी छोड़ने से सभी लोग चौक गए थे, लेकिन चेन्नई के सीईओ ने विश्वनाथन ने कहा है कि उन्होंने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। धोनी ने यह भी कहा था कि जडेजा को अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी होगी। इससे साफ होता है कि जडेजा को चेन्नई की कमान मिलना पहले ही तय हो चुका था। 
विज्ञापन


जडेजा ने विश्वनाथन के साथ बातचीत में उन्हें बताया कि पिछले साल ही धोनी ने यह संकेत दिए थे कि वो कप्तानी छोड़ सकते हैं और उन्हें यह जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है। 

धोनी ने चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया
धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम चार बार चैंपियन बनी। साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में यह टीम विजेता बनी। 2010 और 2014 में भी यह टीम चैंपियंस लीग भी जीती थी। टीम के सीईओ विश्वनाथन ने कहा कि वो धोनी से इतने बड़े फैसले की उम्मीद नहीं कर रहे थे। हालांकि, उनका मानना है कि धोनी जो भी करते हैं वो टीम के हित में करते हैं। 
विज्ञापन


क्या बोले विश्वनाथन
चेन्नई सुपरकिंग्स के यूट्यूब चैनल में विश्वनाथन ने कहा "जब मैंने यह खबर सुनी, तो मैं थोड़ा चौक गया था। मैं इस समय धोनी से यह उम्मीद नहीं कर रहा था। यह मेरा अपना नजरिया है। धोनी जो भी करते हैं वो टीम के हित में करते हैं। वो सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। टीम के लिए एक कप्तान, एक विकेटकीपर और एक ऑलराउंडर के रूप में उन्होंमने अहम योगदान दिया है। मुझे पता है कि चेन्नई का हित उनके दिमाग में सबसे पहले है। इसी वजह से वो जो भी फैसले करते हैं वो टीम के हित में होते हैं।"

पिछले साल ही जडेजा को दिए थे संकेत
जडेजा को चेन्नई का कप्तान बनाने के बाद विश्वनाथन ने उनके साथ बातचीत की थी। इस दौरान जडेजा ने बताया कि पिछले साल ही धोनी ने उनके साथ बात की थी और उनसे कहा था कि अगले सीजन से उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा "मैंने जड्डू के साथ बात की। उन्होंने बताया कि पिछले साल आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी ने उन्हें बताया था कि अब अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने यह भी संकेत दिए थे कि एक समय उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। धोनी के खेलने से जडेजा को काफी मदद मिलेगी और उनसे मदद भी ले सकेंगे।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें