अमेरिका में लंबी छुट्टी मनाकर लौटे धोनी ने फुर्सत के पलों में एक और बड़े काम को अंजाम दिया है।
धोनी ने अपनी सबसे पहली बाइक को ठीक कराने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने इस दुपहिया बाइक यामहा राजदूत के पुर्जे पूरी तरह अलग कर दिए हैं।
धोनी ने गुरुवार को अपनी इस पुरानी यामहा राजदूत बाइक की कुछ फोटो ट्विटर पर डाली है जिसमें उन्होंने दिखाया है कि उन्होंने इसके सारे कल पुर्जे अलग कर दिए हैं। (देखें फोटो गैलरी)
टीम इंडिया के सफल कप्तानों में से एक धोनी को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्ततम समय में से जब भी फुर्सत मिलता है तो वह बाइक से सवारी करते हैं लेकिन इन दिनों उनकी यह पुरानी बाइक अच्छी स्थिति में नहीं है।
धोनी ने ट्वीट किया है, "मुझे नहीं पता कि इसे फिर से कौन चलने लाइक बनाएगा लेकिन मैंने इससे काफी मजे किए हैं।"
'कैप्टन कूल' धोनी बाइक के बेहद शौकीन माने जाते हैं। उनके पास लगभग दर्जनों बाइक के अलावा 10 हाई स्पीड कारें भी हैं। उन्होंने अपनी यह पहली बाइक महज 4500 रुपये में खरीदी थी जिसे दोबारा ठीक कराने का फैसला किया है। (नीचेः धोनी की बाइक के पुर्जे की एक तस्वीर)
धोनी ने पिछले महीने ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी देते हुए कहा था, "मैंने अपनी सबसे पहली बाइक को जिसे मैंने 4500 रुपये में खरीदा था, ठीक कराने की योजना बना रहा हूं। यह बेहद खराब स्थिति में है।"
स्पीड के दीवाने धोनी की अपनी टू व्हिलर रेसिंग टीम भी है। माही रेसिंग नाम से उनकी यह टीम वर्ल्ड सुपरबाईक चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुकी है।
धोनी लंबी छुट्टी के बाद चैंपियंस लीग टी-20 के जरिए मैदान पर उतरेंगे। वह इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करेंगे। चेन्नई का लीग में पहला मैच 22 सितंबर को रांची में टाइटंस के खिलाफ है।