फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में डांडिया खेलते दिखे धोनी, ब्रावो और साक्षी, सामने आया वीडियो

Sun, 03 Mar 2024 10:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जामनगर

सार

धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, जहीर खान, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान और कई अन्य बड़े क्रिकेटरों को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
डांडिया खेलते धोनी, ब्रावो और साक्षी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के अलावा खेल जगत के दिग्गज भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग समारोह के लिए जामनगर में हैं। अनंत मुकेश अंबानी के बेटे हैं, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख हैं।
विज्ञापन

इस समारोह में एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी  जामनगर पहुंचे हैं और दोनों वहां के माहौल का खूब आनंद ले रहे हैं। इस जोड़ी को ड्वेन ब्रावो के साथ डांडिया खेलते हुए देखा गया। ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच भी हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लेने के बाद उनके कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए।

प्री-वेडिंग सेरेमनी में क्रिकेटर्स - फोटो : Social Media
धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, जहीर खान, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान और कई अन्य बड़े क्रिकेटरों को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था।

प्री-वेडिंग सेरेमनी में क्रिकेटर्स - फोटो : Social Media
धोनी लीग के आगामी सत्र में एक्शन में लौटेंगे। दिग्गज क्रिकेटर ने घुटने की गंभीर चोट के बावजूद 2023 में सीएसके को अपने पांचवें खिताब तक पहुंचाया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में येलो आर्मी ने गुजरात टाइटंस को हराया था। 
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के दोस्त परमजीत सिंह ने खुलासा किया है कि 42 वर्षीय यह खिलाड़ी आगामी सत्र के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास नहीं लेगा। उन्होंने कहा, 'वह फिट हैं और धोनी के टूर्नामेंट से संन्यास लेने का सवाल ही नहीं उठता। वह दो और सीजन खेल सकते हैं और मुझे यकीन है कि वह आईपीएल 2025 के लिए वापसी करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें