फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसा चाहा, वैसा आखिरी गेंद पर खेल नहीं पायाः धोनी

Sun, 28 Aug 2016 10:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धोनी - फोटो : getty
विज्ञापन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मिली हार पर सफाई देते हुए कहा है कि वह जिस तरह आखिरी गेंद को खेलना चाहते थे, उस तरह खेल नहीं पाए। 
विज्ञापन

भारत को अखिरी गेंद में जीत के लिए दो रनों की दरकार थी और स्ट्राइक पर दुनिया के सर्वेश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी डेवेन ब्रेवो की गेंद को गली के ऊपर से उठाकर बाउंड्री के पार पहुंचाना चाहते थे लेकिन वह गली में खड़े फिल्डर को कैच दे बैठे और भारत को एक रन के अंतर से मैच गंवाना पड़ा।

ब्रेवो ने अपने अनुभव का उपयोग करते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की और धोनी-राहुल दोनों को एक भी गेंद बाउंड्री तक नहीं पहुंचा सके। मैच के बाद धोनी ने कहा कि यह शानदार मैच था, बल्लेबाज अपनी तरफ जितना कर सकते थे उन्होंने किया।
विज्ञापन


धोनी ने कहा, आखिरी गेंद को मैं जिस तरह से खेलना चाहता था वह गलत नहीं था लेकिन उसका एग्जीक्यूशन थोड़ा गलत हो गया। हर चीज को एग्जीक्यूशन से ही परखा जाता है। 
विज्ञापन


यदि यह मैच टीम इंडिया जीत जाती तो यह टी-20 इतिहास की रन पीछा करते हुए मिली सबसे बड़ी जीत होती। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें