फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन नए शिखर पर, मिली टीम की कप्तानी

Mon, 16 Sep 2013 12:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया की बल्लेबाजी की नई सनसनी बन कर उभरे शिखर धवन को अब एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


दिल्ली के रहने वाले इस विस्फोटक बल्लेबाज को चैंपियंस लीग टी-20 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी सौंपी गई है। धवन का यह साल बहुत शानदार रहा है और उन्होंने कुछ ही महीनों में खिलाड़ी से कप्तान का सफर तय किया है।

मंगलवार से शुरू हो रही टी-20 टूर्नामेंट में धवन को हैदराबादी टीम की कमान कप्तान कुमार संगकारा के अपने देश की एक टीम कंदुरता मारुंस के लिए खेलने का फैसला लेने के बाद मिली है।
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) टीम ने ट्वीटर पर धवन की फोटो पोस्ट करते हुए ट्विट करते हुए लिखा कि मिलिए चैंपियंस लीग टी-20 के लिए एसआरएच के नए कप्तान से।

धवन के लिए हैदराबाद टीम की कमान मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इस टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी शामिल है। हैदराबाद की टीम में वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी, जेपी डुमनी, डेल स्टेन और कैमरून व्हाइट शामिल हैं।

बाएं हाथ का यह बल्लेबाज उस समय सुर्खियों में आया जब उन्होंने इस साल मोहाली में टेस्ट करियर की शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

शानदार फार्म में चल रहे भारतीय ओपनर धवन ने कहा कि वह अपनी इस शानदार फार्म को आगे भी बरकरार रखना चाहते हैं।

धवन ने कहा, "एक बार जब आप अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत में बड़ा स्कोर बनाना शुरू कर देते हैं तो आप वास्तव में आत्मविश्वास हासिल कर लेते हैं क्योंकि यह एक ऐसा हिस्सा है जो काफी टफ है और प्रत्येक खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत में नर्वस महसूस करता है। यह शानदार है कि मैंने अच्छी शुरुआत की और अब मैं इसे आगे भी बरकरार रखना चाहता हूं।"
विज्ञापन


सनराइजर्स टीम की कप्तानी मिलने पर धवन ने कहा, "यह मेरे लिए एक नई चुनौती है। मैं दिल्ली टीम का भी कप्तान रहा हूं। मेरे लिए सनराइजर्स टीम की कप्तानी करना बेहतरीन अनुभव है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें