फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने के कगार पर शमी का 'हसीन' करियर, BCCI के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी दिया झटका

Sat, 10 Mar 2018 03:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mohammed shami and hasin jahan
बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद अब क्रिकेटर मोहम्मद शमी को आईपीएल की फ्रैंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स से भी बड़ा झटका लग सकता है। शमी के खिलाफ बड़ा विवाद सामने आने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के संचालक बीसीसीआई के अधिकारियों से मिल सकते हैं। गौरतलब है कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और पराई औरतों से नाजायज संबंध रखने के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

2 of 5
mohammed shami
इस दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स के अधिकारी बीसीसीआई के अंतिम आदेश का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद फ्रैंचाइजी निर्णय लेगी कि आईपीएल सीजन-11 में शमी उनकी टीम से खेलेंगे या नहीं। डीडी के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा कानूनी फैसला लिए जाने के बाद ही शमी की भूमिका साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी
बता दें कि आईपीएल सीजन-11 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने आरटीएम का इस्तेमाल करते हुए शमी को 3 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

4 of 5
Mohammed Shami
वहीं कोलकाता के जाधवपुर पुलिस स्टेशन में शमी के खिलाफ चार अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोलकाता पुलिस ने यह मामला गैर जमानती धारा 307 (हत्या का प्रयास), 498-ए (एक महिला के खिलाफ क्रूरता दिखाना) और 376 (बलात्कार के लिए सजा) के अंतर्गत दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mohammed Shami
यह विवाद सामने आए चार दिन हो चुके हैं। इस दौरान शमी को कई बड़े झटके लग चुके हैं। एक तरफ जहां फैंस उनकी आलोचना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई ने नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं किया है। अब कोलकाता के जाधवपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें