आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित फाइव स्टार होटल में दीपक और जया सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में मंगलवार शाम से शुरू हो गई हैं। मेहंदी की रस्म के बाद रात को संगीत का कार्यक्रम है, जिसके लिए खास तैयारी की गई है।
दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज बुधवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले मंगलवार को दोनों के परिवार वालों ने मेहंदी सेरेमनी में हिस्सा लिया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। दीपक पठानी कुर्ते में नजर आए, वहीं जया लहंगे में नजर आईं।
विज्ञापन
2 of 12
जया भारद्वाज और दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के लिए जया सोमवार को अपने परिवार के साथ ताजनगरी आगरा पहुंचीं थीं। आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित फाइव स्टार होटल में दीपक और जया सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में मंगलवार शाम से शुरू हो गई हैं। मेहंदी की रस्म के बाद रात को संगीत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें दीपक और जया जमकर थिरकेl
विज्ञापन
3 of 12
जया भारद्वाज और दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी को यादगार बनाने के लिए दीपक चाहर ने जमकर डांस प्रैक्टिस भी की है। वह शादी में जया भारद्वाज के साथ डांस करते दिखेंगे। दोनों परिवार के लोगों ने फिल्मी गानों पर अपनी परफॉर्मेंस तैयार की है।
4 of 12
जया भारद्वाज और दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर का कहना है कि परिवार और अपनों के साथ इन लम्हों को यादगार बना रहा हूं। दीपक की होने वाली दुल्हनिया जया दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 12
जया भारद्वाज और दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
जया दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेट हेड के पद पर कार्यरत हैं। दीपक चाहर ने आईपीएल के लीग मैच के दौरान जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। उनका यह अंदाज खूब चर्चाओं में रहा था।
विज्ञापन
6 of 12
जया भारद्वाज और दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक की शादी में मेहमानों के लिए अलग-अलग डिश की व्यवस्था की गई है। इसमें ब्रज, अवधी, मुगलई, पंजाबी, साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ थाई और इटेलियन खाना भी होगा। आगरा की प्रसिद्ध चाट का स्टॉल भी लगेगा। इसमें गोलगप्पे, दही भल्ला, चाट पापड़ी, कुल्फी, पावभाजी भी होगी। मीठे में हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी होगी।
विज्ञापन
7 of 12
जया भारद्वाज और दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार सुबह 10 बजे हल्दी की रस्म होगी। दिनभर जश्न मनाया जाएगा। इसके बाद रात नौ बजे दीपक चाहर बरात लेकर पहुंचेंगे। फाइव स्टार होटल में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
चाहर ने कुछ इस प्रकार स्टेडियम में जया को प्रपोज किया था
8 of 12
दीपक चाहर और जया
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर की शादी समारोह में कई बड़े क्रिकेटर आने की संभावना है। इसमें भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के भी आने की संभावना है। धोनी और दीपक आईपीएल में एक ही टीम चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं।
9 of 12
राहुल चाहर और ईशानी (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस सीजन चोट की वजह से दीपक आईपीएल नहीं खेल पाए थे। उन्हें चेन्नई ने इस साल मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। मेहंदी सेरेमनी में दीपक के भाई और पंजाब किंग्स के स्पिनर राहुल चाहर भी पत्नी ईशानी के साथ पहुंचे थे।
10 of 12
जया भारद्वाज और दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक और जया की मुलाकात कराने में दीपक की बहन मालती चाहर की अहम भूमिका है। दीपक के फैमिली फ्रेंड ने बताया था कि पहली बार मालती ने ही जया की मुलाकात दीपक से कराई थी। इसके बाद दीपक और जया के बीच बातचीत शुरू हुई। यहीं से लव स्टोरी की शुरुआत हुई।
11 of 12
जया भारद्वाज और दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक ने आईपीएल में 63 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 59 विकेट चटकाए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.8 का रहा है। दीपक को पावरप्ले का बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है। आईपीएल में दीपक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 13 रन देकर चार विकेट है।
दीपक ने टीम इंडिया के लिए सात वनडे और 20 टी-20 मैच खेले हैं। वनडे में दीपक ने 10 विकेट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 26 विकेट चटकाए हैं। वनडे में दीपक ने 59.67 की औसत से 179 रन भी बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।