लगातार दूसरी हार के बावजूद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम चिंतित नहीं है और टीम ने अपनी लय नहीं खोई है। यह कहना है कि दिल्ली टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का।
उन्होंने कहा कि टीम जल्द ही जीत की राह पर लौटेगी। राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ सात विकेट से हार के बाद जहीर खान की अगुआई वाली दिल्ली टीम को शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से भी नौ रनों से हार का सामना करना पड़ा। डी कॉक ने कहा कि हम हार से चिंतित नहीं हैं।
अभी हमने कई मुकाबले खेलने हैं। हमें बस यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम जीत की राह पर लौटें। जीत एक आदत होती उसे बनाए रखना चाहिए। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।