फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे सुपरजाइंट्स के लिए हर हाल में जीत जरूरी

Tue, 10 May 2016 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी। पुणे के लिए आईपीएल-9 की होड़ में बने रहने के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। धोनी की अगुआई वाली पुणे की टीम दस मैचों में सिर्फ तीन ही जीत पाई है और अंकतालिका में छठे स्थान पर है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में खिताब की दावेदार बनकर उभर रही है। छह जीत और तीन हार के साथ हैदराबाद की टीम दूसरे स्थान पर है। पुणे की टीम ने अब तक मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ जीत हासिल की है लेकिन इसके अलावा टीम किसी अन्य प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई है। पुणे की टीम खिलाड़ियों की चोटों को लेकर भी परेशान है।

उसके प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल फाफ डू प्लेसिस, केविन पीटरसन, स्टीवन स्मिथ और मिचेल मार्श चोट के कारण लौट चुके हैं। वैसे पाकिस्तान में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जार्ज बैली टीम में शामिल हो चुके हैं। संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली टीम को अपनी संभावनाओं को कायम रखने के लिए बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है।
विज्ञापन


पुणे का गेंदबाजी आक्रमण भी ताकतवर नजर नहीं आ रहा। उसका कोई भी गेंदबाज शीर्ष 15 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल नहीं है। बल्लेबाजी में अब तक अजिंक्य रहाणे बेहतर करने में सफल रहे हैं। सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में वह तीसरे नंबर पर हैं। धोनी और उनके खिलाड़ियों को मालूम है कि एक और हार से उनको टूर्नामेंट को गुडबाय कहना पड़ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

हैदराबाद का मनोबल काफी ऊंचा

- फोटो : pti
उधर हैदराबाद की टीम का मनोबल अपने पिछले मुकाबले में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 85 रन से हराने के बाद काफी ऊंचा है। कप्तान डेविड वार्नर 458 रन बनाकर दूसरे शीर्ष स्कोरर हैं। साथी ओपनर शिखर धवन भी फॉर्म में आने के बाद लगातार अच्छा कर रहे हैं। ऑलराउंडर मोइजेज हेनरिक्स भी उपयोगी योगदान कर रहे हैं। टखने की चोट से फिट होकर लौटे युवराज सिंह भी धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं। हैदराबाद की गेंदबाजी भी काफी मजबूत है जिसमें आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार, मुस्ताफिजुर रहमान और बरिंदर सरां शामिल हैं। 

संभावित टीम:
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, मुरुगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, जार्ज बैली, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, स्कॉट बोलैंड, दीपक चाहर, अशोक डिंडा, पीटर हैंडसकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, एल्बी मोर्केल, ईश्वर पांड्ेय, इरफान पठान, तिषारा परेरा, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, आरपी सिंह, सौरभ तिवारी, एडम जांपा।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), आशीष रेड्डी, रिकी भुई, बिपुल शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, बेन कटिंग, शिखर धवन, मोइजेज हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, अभिमन्यु मिथुन, इयोन मोर्गन, मुस्ताफिजुर रहमान, आशीष मेहरा, नमन ओझा, विजय शंकर, कर्ण शर्मा, बरिंदर सरां, टी सुमन, आदित्य तारे, केन विलियम्सन, युवराज सिंह। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें