डेविड वार्नर और रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर हैं। वह सीरीज के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसके बीच में वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करना नहीं भूल रहे हैं। वार्नर पर पुष्पा: द राइज फिल्म का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है।
बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह इस फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते दिखे। वार्नर इससे पहले भी इस फिल्म पर दो वीडियो बना चुके हैं।
इस नए वीडियो में पुष्पा फिल्म के रिल्स को काटकर डाला गया और वार्नर अल्लू अर्जुन के अलग-अलग सीन पर अपनी फोटो डालकर उनका रोल निभाते दिख रहे हैं। इस रील में रश्मिका मंदाना ठुमके भी लगाती दिख रही हैं।
इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वार्नर साउथ इंडियन फिल्मों पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालते रहते हैं। इसके अलावा वह अपनी बेटियों के साथ डांस का भी वीडियो शेयर करते हैं। वार्नर इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते दिखेंगे।