रोहित शर्मा अपने वीडियो में टीम इंडिया की जर्सी दिखा रहे थे, जिसमें वार्नर ने मजेदार कमेंट किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं और अक्सर बाकी खिलाड़ियों की पोस्ट पर मजेदार कमेंट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने भारतीय ओपनर रोहित शर्मा की पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया है और उन पर टिकटॉक वीडियो कॉपी करने का आरोप लगाया है। वार्नर अक्सर अपने परिवार के साथ टिकटॉक वीडियो बनाते रहते हैं और उनके फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आते हैं। वार्नर ने दक्षिण भारतीय गानों पर भी कई टिकटॉक वीडियो बनाए हैं, जो उनके हैदराबाद के फैंस को खूब पसंद आते हैं।
रोहित की पोस्ट पर वार्नर का कमेंट।
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, उसमें वो भारतीय टीम की नई जर्सी दिखा रहे हैं। टीम इंडिया यही जर्सी पहनकर टी-20 वर्ल्डकप 2021 खेलेगी। इस वीडियो पर पहले भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कमेंट कर लिखा कि जर्सी बहुत प्यारी है। इसके बाद वार्नर ने कमेंट किया और लिखा "आप मेरा टिकटॉक वीडियो कॉपी कर रहे हैं।" इसके साथ ही उन्होंने तीन हंसने वाले इमोजी भी कमेंट किए। इससे यह साफ होता है कि वो रोहित के साथ मजाक कर रहे थे।
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं वार्नर
डेविड वार्नर मौजूदा समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2021 में उनके बल्ले से बिल्कुल रन नहीं निकले हैं। इसके बाद उन्हें हैदराबाद टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ी और बाद में उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। इसके वार्नर ने टीम से बाहर होने पर अपना दुख भी जाहिर किया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम यह साफ कर चुकी है कि टी-20 वर्ल्डकप 2021 में वार्नर ही ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेंगे। मैक्सवेल ने भी कहा है कि वार्नर उनकी टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं कप्तान फिंच पहले ही कह चुके हैं कि वार्नर ही उनके ओपनिंग जोड़ीदार होंगे और वो जल्दी ही फॉर्म में भी लौटेंगे।