फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: स्पिनर कनेरिया ने कहा- टीम इंडिया को चाहर को टीम में चुनना चाहिए था

Wed, 12 May 2021 07:24 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कहा-  इंग्लैंड की परिस्थितियां लेग स्पिनरों के अनुकूल होती हैं।
विज्ञापन
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम में किसी कलाई के स्पिनर का चयन करना चाहिए था। उनकी नजर में युवा राहुल चाहर ऐसे में उपयोगी साबित हो सकते थे।

विज्ञापन


उन्होंने कराची से कहा, भारत ने मजबूत टीम का चयन किया है। कुल मिलाकर उनकी टीम अच्छी है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि उन्होंने कलाई के स्पिनर का चयन नहीं किया है।

इंग्लिश काउंटी एसेक्स की तरफ से खेल चुके कनेरिया ने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियां लेग स्पिनरों के अनुकूल होती हैं। उन्होंने कहा, उनके पास रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के रूप में अंगुलियों के स्पिनर हैं लेकिन उनके पास कलाई का स्पिनर-दाएं हाथ का लेग स्पिनर नहीं है। जब आप इंग्लैंड में खेलते हो तो वहां काफी नमी रहती है। मुझे वहां खेलने का काफी अनुभव है। मैंने विभिन्न परिस्थितियों में आठ साल काउंटी क्रिकेट खेला है।  
विज्ञापन


कनेरिया ने कहा कि राहुल चाहर के कद और गेंदबाजी करने के तरीके को देखते हुए उन्हें टीम में होना चाहिए था। न्यूजीलैंड के पास ईश सोढ़ी के रूप में लंबे कद का लेग स्पिनर है और विराट कोहली हमेशा लेग स्पिनर के सामने संघर्ष करता है जैसे कि हमने एडम जंपा के मामले में देखा। राहुल गुगली, फ्लिपर और लेग स्पिन करता है इसलिए वहां अच्छा करता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें