फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं मर रहा हूं' के बाद पाक क्रिकेटर ने कही नई बात

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए 79 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले टेस्ट क्रिकेटर दानिश करनेरिया के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से एक भावुक अपील के बाद एक नया बयान सामने आया है। इससे पहले उनका मीडिया में सनसनीखेज बयान आया था।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग के कारण आजीवन प्रतिबंध झेल रहे लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आर्थिक मदद मांगी थी। उन्होंने कहा कि वह निर्दोष हैं और वह एक मौका चाहते हैं खुद को पाकसाफ साबित करने के लिए। वह चाहते हैं कि बीसीसीआई इस मामले में उनकी मदद करे। कनेरिया मानते हैं कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बची है और बीसीसीआई उनकी मदद कर सकती है और उनकी जान बचा सकती है।

साथ ही भारतीय बोर्ड उनके मामले को आईसीसी में ले जाए। उन्होंने खुद पर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटाने के लिए 3 बार प्रयास किया लेकिन तीनों ही बार फैसला उनके खिलाफ गया।
विज्ञापन


कनेरिया पर इंग्लिश काउंटी में एसेक्स के लिए खेलते हुए मैच फिक्सिंग करने का आरोप है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद कनेरिया पर पाक क्रिकेट बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।

दानिश कनेरिया ने दिया नया बयान

स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध झेल रहे पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने बृहस्पतिवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया है जिसमें कहा गया है कि वह प्रतिबंध मामले में बीसीसीआई की मदद चाहते हैं ताकि उनका केस आईसीसी के सामने उठाया जा सके।

कनेरिया ने कहा कि ये रिपोर्टें भ्रामक हैं। मैंने एक भारतीय रिपोर्टर से बात जरूर की थी लेकिन मेरे बात के अलग मायने निकाले गए। अपने मामले की समीक्षा के लिए मेरी बीसीसीआई से मदद लेने की कोई मंशा नहीं है। कनेरिया ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट में अलग-थलग पड़ने और शोषण का शिकार होने वह बेहद दुखी हैं लेकिन वह किसी भारतीय फोरम में नहीं जाना चाहते।

उन्होंने कहा कि एक पाकिस्तानी के तौर पर उनकी निष्ठा पर सवाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं तो सिर्फ इतना जानना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ क्या साक्ष्य थे जिनके आधार पर मेरे खिलाफ आजीवन प्रतिबंध लगाया गया और क्यों पाकिस्तानी बोर्ड ने मेरे मामले को अलग-थलग रखा। दानिश ने कहा कि मैं किसी और देश की क्यों मदद लूंगा। मैं तो पीसीबी के सामने फिर से अपील करना चाहता हूं कि मुझे एक मौका दिया जाए।
विज्ञापन

दानिश का परिवार भी आया सामने

दानिश कनेरिया पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2012 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों को नकारने वाले कनेरिया ने ईसीबी ट्रिब्यूनल और कमर्शियल कोर्ट में दो बार अपील की जो खारिज हो गई। ईसीबी ने अब सिंध हाईकोर्ट में अपील करके मांग की है कि उसकी संपत्ति बेचकर खर्च वसूल किया जाए। वह अनिल दलपत के बाद पाकिस्तान से खेलने वाले दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं।

दानिश के बड़े भाई विकी ने कहा कि बीसीसीआई से मदद लेने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि दानिश 2010 से भुगत रहा है, उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। हम संयुक्त परिवार में रहते हैं, इसलिए उनका गुजारा चल रहा है। विकी का कहना है कि पीसीबी द्वारा फिक्सिंग में शामिल खिलाड़ियों के प्रति बर्ताव को देखकर वह और दुखी है।

विकी ने कहा आप सोच सकते हैं कि वह कैसा महसूस करता होगा क्योंकि आमिर ने पाकिस्तान टीम में वापसी कर ली है और 2010 में दानिश उस दौरे में था और उसने सब अपनी आंखों से देखा था। दानिश ने कहा कि वह एक और मौका चाहता है ताकि अपने को बेकसूर साबित कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें