क्रिकेट के महाकुंभ वर्ल्ड कप शुरू होने में अब 50 से भी कम दिनों का वक्त रह गया है। सभी देशों की टीमें अपनने-अपने जांबाजों की नाम की सूची तैयार कर रही है। कुछ टीमों का चयन हो चुका है।
भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड टीम ने भी अपने टॉप 15 सदस्यों की सूची तैयार कर ली है। टीम में कप्तान ब्रैंडन मैक्युलम ही है। लेकिन एक नाम चौंकाने वाला है। वह नाम है डेनियल विटोरी का।
35 साल के विटोरी ही टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। 1997 से अपना वनडे करियर शुरू करने वाले इस बांए हाथ के फिरकी गेंदबाज ने कुल 280 वनडे मैचों में 289 विकेट लिए हैं।
टीमः ब्रेंडन मैक्युलम (कप्तान), कोरे एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, ग्रांट इलिओट, मार्टिन गुपटिल, टॉम लॉथम, मिशेल मैक क्लीनाघम, नॉथन मेक्युलम, केली मिल्स, एडम मिलने, ल्यूक रोनची, टिम साउथी, रौस टेलर, डेनियल विटोरी और केन विलियमसन।
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड ने भी अपनी-अपनी टीमे चुन ली है।
दक्षिण अफ्रीकाः एबी डीविलियडर्स (कप्तान), हाशिम अमला (उपकप्तान), केले एबॉट, फरहान बेहार्डिन, क्विंटन डी नॉक, जेपी डुमिनी, प्लेसिस, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्न मोर्कल, वायेन पार्नेल, एरॉन फानगिसो, वेरॉन फिलांडर, रिली रोसाउ और डेल स्टेन।
इंग्लैंडः इयॉन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, गैरी बेलेंस, इयान बेल, रवि बोपारा, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, स्टीवन फिन, एलक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, जोए रूट, जेम्स टेलर, जेम्स ट्रेडवैल और क्रिस वोकीस।