फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: हैरी ब्रूक की जगह इंग्लैंड की टीम में शामिल हुआ यह धाकड़ बल्लेबाज, लगभग दो साल बाद करेगा वापसी

Sun, 21 Jan 2024 07:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रूक इंग्लैंड के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं, क्योंकि सितंबर 2022 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 45 मैच खेले हैं। इंग्लैंड की टीम के नए रवैये बैजबॉल को सफल बनाने में ब्रूक ने अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
हैरी ब्रूक और डेनियल लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड की टीम में बदलाव हुआ है। हैरी ब्रूक की जगह डैन लॉरेंस को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 25 जनवरी से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज मार्च में खत्म होगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी घोषणा की। लॉरेंस अगले 24 घंटों के भीतर टीम से जुड़ जाएंगे। ईसीबी ने एक ट्वीट में कहा, "सरे के डैन लॉरेंस अगले 24 घंटों में इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम में शामिल होंगे।" 
विज्ञापन


इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को पुष्टि की कि स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक निजी कारणों से भारत टेस्ट दौरे पर नहीं आएंगे। ईसीबी ने ब्रूक की अनुपस्थिति की घोषणा करने के लिए एक बयान जारी किया जिसमें लिखा था, "हैरी ब्रूक भारत के इंग्लैंड दौरे से व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से घर लौटने के लिए तैयार हैं। वह भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड के चयनकर्ता उचित समय पर दौरे के लिए एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी की पुष्टि करेंगे।"



ब्रूक इंग्लैंड के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं, क्योंकि सितंबर 2022 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 45 मैच खेले हैं। इंग्लैंड की टीम के नए रवैये बैजबॉल को सफल बनाने में ब्रूक ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ टीम के लिए अच्छे परिणाम दिए हैं। ब्रुक ने 12 टेस्ट मैचों में 62.15 की औसत से 1,181 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और सात अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 186 है। 
विज्ञापन


26 वर्षीय लॉरेंस ने आखिरी बार मार्च 2022 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेला था। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में चार अर्धशतकों के साथ 29.00 की औसत से 551 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 है। इस बार बेन स्टोक्स सीरीज के लिए नए लुक वाली इंग्लैंड टेस्ट टीम का नेतृत्व करेंगे। सीरीज का पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा जबकि पांचवां और आखिरी टेस्ट धर्मशाला में होगा और सीरीज 11 मार्च को खत्म होगी।

युवा टॉम हार्टले और शोएब बशीर दोनों इंग्लैंड लायंस टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात में प्रशिक्षण लिया था। चोट के बाद टेस्ट ड्यूटी पर लौटने के बाद वे अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए उप-कप्तान ओली पोप और जैक लीच के साथ संयुक्त अरब अमीरात में शामिल हुए थे। पिछले दिसंबर में पाकिस्तान में अपने पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने के बाद लेग स्पिनर रेहान अहमद की टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन और विल जैक की अनुपस्थिति महत्वपूर्ण है। भारत में, जेम्स एंडरसन तेज आक्रमण का नेतृत्व करेंगे, जबकि अनकैप्ड गस एटकिंसन को सीमित ओवरों की टीम के बाद टेस्ट में भी मौका दिया जाएगा। टीम में अन्य तेज गेंदबाज मार्क वुड और ओली रॉबिन्सन हैं। इस बीच, इस साल की शुरुआत में एशेज टीम से बाहर किए जाने के बाद विकेटकीपर बेन फॉक्स को बुलाया गया है। जॉनी बेयरस्टो टीम के दूसरे विकेटकीपर हैं। ओली पोप और लीच भी चोट से वापस आ गए हैं।

इंग्लैंड टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें