हालांकि, वॉटसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो क्रिकेट फैंस को उनकी पारी से भी ज्यादा स्पेशल लगा। दरअसल, वीडियो में दिखा कि चेन्नई को खिताबी जीत दिलाने के बाद वॉटसन की आंखों से आंसू छलक पड़े। वॉटसन के इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस ने गजब के रिएक्शंस दिए हैं। फैंस ने ऑलराउंडर की जमकर तारीफ की है।
सोशल मीडिया पर फैन्स और क्रिकेट दिग्गजों ने शेन वॉटसन की इस शतकीय पारी की जमकर तारीफ की:
याद हो कि हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में वॉटसन को काफी परेशान किया था। फाइनल के हीरो ने भुवनेश्वर की तारीफ करते हुए कहा, 'उन 10 गेंदों के बाद मेरी कोशिश लय हासिल करने की थी। भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की। हमें पहले छह ओवरों में विकेट नहीं गंवाने थे। एक बार गेंद जब स्विंग नहीं हो रही थी तब हमारे लिए आसानी हो गई थी।'
वॉटसन ने इस सीजन में दूसरा शतक जमाया था। इस पारी के दौरान वॉटसन ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े और स्थापित किए। वह आईपीएल फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह एक आईपीएल सीजन में दो शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं।