धोनी की फॉर्म ने बढ़ाई दूसरी टीमों की चिंता
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने धोनी की परफॉर्मेंस की तारीफ की है, उनका कहना है कि धोनी फॉर्म ने वापस आ गए हैं जो दूसरी टीमों के लिए चिंता का विषय है। मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, धोनी अक्सर ऐसा करते हैं, वह अंतिम ओवर तक मैच ले जाते हैं, जब क्रिकेट फैंस दांतों तले उंगली दबा लें, लेकिन वे भी जानते हैं कि धोनी ऐसा करने जा रहे हैं, धोनी ने अपने करियर में यह करिश्मा बहुत बार कर चुके हैं।
वहीं, पीटरसन ने कहा, धोनी यह बहुत वर्षों से करते आ रहे हैं, वह करते रहते हैं, और करते रहते हैं उन्होंने अब जो किया उससे विपक्ष को डरना चाहिए। उन्होंने कहा कि धोनी पिछले दो सत्र से फॉर्म में नहीं हैं, इसलिए अगर वह अब यहां ऐसा करना शुरू कर देते हैं, तो अच्छा है, वह ट्रॉफी जीत सकते हैं। उन्हें हेजलवुड और जडेजा का साथ मिला है, उनके सलामी बल्लेबाज अच्छे रहे हैं, इसलिए अगर धोनी अभी आना शुरू करते हैं और खेल समाप्त करते हैं तो अन्य टीमों को समस्या होती है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार लगाया है विजयी छक्का
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एमएस धोनी इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार छक्का लगाकर टीम को मैच जिताया है। धोनी अब तक छह बार छक्का लगाकर टीम को मैच जिता चुके हैं। इस मामले में रवींद्र जडेजा दूसरे, डेविड मिलर तीसरे, पोलार्ड चौथे और रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर हैं।