आईपीएल 2021 के 45वें मैच में शुक्रवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इस मुकाबले में पंजाब और कोलकाता के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ज्यादा अंक दिला सकते हैं। आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए चलिए यह जानने की कोशिश करते हैं कि फैंटेसी-11 के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।
विकेटकीपर
विकेटकीपर का चयन काफी आसान है। आपको पंजाब विकेटकीपर केएल राहुल को प्लेइंग-11 में शामिल करना चाहिए। राहुल इस सीजन में अब तक चौथे सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं। उन्होंने 10 मैच में 422 रन बनाए हैं। साथ ही दिनेश कार्तिक की तुलना में राहुल ओपनिंग करने आते हैं।
बल्लेबाज
पंजाब और कोलकाता दोनों टीमों का शीर्षक्रम फिलहाल शानदार फॉर्म में है। राहुल को बतौर विकेटकीपर रखने से टीम का एक बल्लेबाज पहले ही आपके पास आ जाएगा। इसके बाद आप मयंक अग्रवाल, वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल और एडेन मार्कराम को शामिल कर सकते हैं।
ऑलराउंडर
कोलकाता टीम से सुनील नरेन को फैंटेसी-11 में शामिल किया जा सकता है। पिछले मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा दीपक हूडा को भी रख सकते हैं। यानी दो ऑलराउंडर को टीम में रखा जा सकता है।
गेंदबाज
इस स्टेडियम में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। लिहाजा आप मोहम्मद शमी और लॉकी फर्ग्यूसन का चयन कर सकते हैं। स्पिनर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को रखा जा सकता है। वरुण इस सीजन में 11 मैच में 11 विकेट और बिश्नोई छह मैच में नौ विकेट ले चुके हैं।
कप्तान
दोनों टीमों के टॉप बल्लेबाजों और किसी स्पिनर को कप्तान और उपकप्तान बनाना सही फैसला साबित हो सकता है। एडेन मार्कराम, केएल राहुल और वेंकटेश अय्यर में से किसी एक को कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं उपकप्तान के लिए सुनील नरेन, रवि बिश्नोई और वरुण अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
- कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, संदीप वॉरियर/प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
- पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मनदीप सिंह/मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मोइसेस हेनरिक्स/फैबियन एलेन, दीपक हूडा, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
फैंटेसी-XI के लिए टीम
- विकेटकीपर: केएल राहुल
- बल्लेबाज: मयंक अग्रवाल, वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल और एडेन मार्कराम
- ऑलराउंडर: सुनील नरेन और दीपक हूडा
- गेंदबाज: मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई