फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच आपस में भिड़े फैंस, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच के दौरान सीट को लेकर हुआ विवाद

Sun, 22 Oct 2023 11:00 AM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया की जर्सी पहना एक फैन एक अन्य व्यक्ति को सीट से उठाकर उसे धक्का देता है। दोनों के बीच बहस भी होती है।
विज्ञापन
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच तेजी से बढ़ रहा है। इस टूर्नामेंट में कई बड़े उतार चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक तरफ अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया तो वहीं साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड के हाथों 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अपने चार में से दो मुकाबले हार चुकी है, वहीं भारत और न्यूजीलैंड दो ऐसी टीमें हैं, जो इस टूर्नामेंट में अबतक एक भी मुकाबला नहीं हारी है।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट के रोमांच के बीच फैंस का उत्साह भी बढ़ता दिख रहा है। शुक्रवार 20 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिसमें दोनों टीमों के फैन आपस में भिड़ गए। 

मैच के दौरान स्टेडियम में भिड़े फैन
वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श ने शतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 259 रनों की साझेदारी हुई थी। हालांकि, इस मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के फैन स्टेडियम में सीट को लेकर भिड़ गए। 
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया की जर्सी पहना एक फैन एक अन्य व्यक्ति को सीट से उठाकर उसे धक्का देता है। दोनों के बीच बहस भी होती है। हालांकि, व्यक्ति फिर पीछे वाली सीट पर जाकर बैठता है, लेकिन इस बाद भी दोनों के बीच झड़प होती है। वहां मौजूद अन्य लोग दोनों को शांत करने की कोशिश करते दिखे। 
विज्ञापन


बेंगलूरू मे खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शाफीक ने 64 और अमाम उल हक ने 70 रन ठोके। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जम्पा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। पाकिस्तान को इस मुकाबले में हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें