फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: 'कोहली ने कर दिया था बोल्ड...', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने लगाई मोहम्मद हफीज की क्लास, जानें मामला

Thu, 09 Nov 2023 04:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 कोहली के 49वें शतक के बाद पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने अजीबोगरीब टिप्पणी की थी। उन्होंने कोहली को स्वार्थी खिलाड़ी बताया था। इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनकी क्लास लगा दी।
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज को विराट कोहली ने किया था आउट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने विश्व कप के मौजूदा संस्करण में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आठ मैचों में चार अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। कोहली ने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। कोहली के 49वें शतक के बाद पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने अजीबोगरीब टिप्पणी की थी। उन्होंने कोहली को स्वार्थी खिलाड़ी बताया था। इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनकी क्लास लगा दी।
विज्ञापन


विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर वनडे में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा सैकड़े की बराबरी की थी। उसके बाद हफीज ने कहा, "मैंने विराट कोहली की बल्लेबाजी में स्वार्थ की भावना देखी और इस विश्व कप में ऐसा तीसरी बार हुआ। 49वें ओवर में वह एक रन लेकर अपना शतक पूरा करना चाह रहे थे और उन्होंने टीम को पहले स्थान पर नहीं रखा।"



स्टोक्स की तारीफ और कोहली पर तंज
माइकल वॉन को हफीज का यह विश्लेषण रास नहीं आया। हफीज ने बेन स्टोक्स के नीदरलैंड के खिलाफ लगाए शतक की तारीफ की और साथ में कोहली पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ''टीम के रक्षक बेन स्टोक्स दबाव में पारी की अच्छी शुरुआत करते हैं, इसके बाद जब टीम को तेजी से रन की आवश्यकता होती है तो आक्रामक अंदाज में रन बनाते हैं। वह स्वार्थी बनाम निस्वार्थ दृष्टिकोण को अलग-अलग तरीके से देखने का बेहतरीन उदाहरण हैं।"
विज्ञापन




वॉन ने दिया मजेदार जवाब
वॉन ने हफीज की टिप्पणियों का जवाब देते हुए दावा किया कि कोहली पर हफीज लगातार कटाक्ष करते हैं, क्योंकि विराट ने उन्हें 2012 में में बोल्ड कर दिया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट की पारी काफी खास थी क्योंकि उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर अपना 49वां वनडे शतक लगाकर इतिहास रचा था। भारत ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। टीम इंडिया अंक तालिका में आठ जीत के साथ पहले स्थान पर है। वह अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 12 नवंबर को खेलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें