फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: भारत-न्यूजीलैंड के डब्ल्यूटीसी फाइनल में सबसे बड़े नियम का इंतजार, ड्रॉ हुआ तो कौन होगा चैंपियन

Wed, 19 May 2021 09:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तय कार्यक्रम के अनुसार 18 से 22 जून तक डब्ल्यूटीसी फाइनल साउथम्पटन में खेला जाएगा। इसके नियम आईसीसी जल्द जारी करने वाली है।
 
विज्ञापन
ICC - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 22 जून तक खेली जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से जारी होने वाले नियमों का इंतजार कर रही है। इससे ही साउथम्पटन में खेले जाने वाले इस मुकाबले के ड्रॉ होने की स्थिति में क्या होगा? मैच बारिश की बलि चढ़ गया तो क्या होगा? इन सवालों का जवाब मिल सकेगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार भारतीय टीम को अभी प्लेइंग कंडिशंस (मैच से जुड़ी परिस्थितियो संबंधी नियम और शर्तों) का इंतजार है। आईसीसी अगले कुछ दिनों में इन नियमों को जारी करेगी। टीम के संपर्क में रहने वाले एक अधिकारी ने कहा कि यह एक और द्विपक्षीय सीरीज या टेस्ट मैच नहीं है। इसलिए हमें मैच की स्थिति और समस्या आने पर उसके समाधान के बारे में जानने की जरूरत है। हम तीन बातों का समाधान चाहते हैं।

क्वारंटीन रहेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम इंग्लैंड न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट के दौरान साउथम्पटन में क्वारंटीन पर रहेगी। भारतीय टीम अगले महीने की शुरुआत में लंदन पहुंचने के बाद, तुरंत साउथम्पटन के लिए रवाना होने की उम्मीद है। टीम एजियास बाउल में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दौरान क्वारंटीन में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें