फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jay Shah: आईसीसी चेयरमैन निर्वाचित होने पर क्रिकेट जगत ने जय शाह को दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

Tue, 27 Aug 2024 11:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जय शाह आईसीसी अध्यक्ष बनने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने अतीत में आईसीसी का नेतृत्व किया है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर और जय शाह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को आईसीसी का अगला चेयरमैन बनने पर समूचे क्रिकेट जगत से बधाई मिल रही है। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने शाह को निर्विरोध क्रिकेट की वैश्विक संस्था का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। 
विज्ञापन

आईसीसी अध्यक्ष बनने वाले पांचवें भारतीय
जय शाह इसके साथ ही आईसीसी अध्यक्ष बनने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने अतीत में आईसीसी का नेतृत्व किया है।

बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, 'बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का नया चेयरमैन निर्विरोध चुने जाने पर बधाई।' गंभीर ने लिखा, 'जय शाह भाई को बधाई। मुझे पता है कि आपके असाधारण नेतृत्व में विश्व क्रिकेट का विकास होगा।' पांड्या ने लिखा, आईसीसी का सबसे युवा चेयरमैन बनने पर बधाई हो जय भाई। क्रिकेट को नई बुलंदियो पर ले जाते हुए आपको देखने का इंतजार रहेगा।

बीसीसीआई अध्यक्ष बिन्नी ने लिखा, 'जय शाह को आईसीसी चेयरमैन बनने पर बधाई। वह बीसीसीआई के मानद सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के तौर पर मजबूत स्तंभ रहे हैं।' भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच रहे अनिल कुंबले ने लिखा, जय शाह का आईसीसी चेयरमैन बनना वैश्विक क्रिकेट में नया अध्याय है। बधाई और शुभकामनाएं।' बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लिखा, मैं जय शाह को नई भूमिका के लिए शुभकामना देता हूं। क्रिकेट को व्यापक दर्शकों तक और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का उनका लक्ष्य रहा है।
विज्ञापन

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी शाह की नियुक्ति को सराहा। उन्होंने लिखा, बीसीसीआई सचिव जय शाह को आईसीसी का निर्विरोध चेयरमैन बनने पर बधाई। यकीन है कि भारतीय क्रिकेट को संभालने का आपका अनुभव आईसीसी के काम आएगा। आपका नेतृत्व विश्व क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा। मेरी शुभकामनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें