फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से त्रस्त कंगारूओं ने खत्म की रोटेशन प्रणाली

Wed, 26 Jun 2013 12:35 PM IST
सिडनी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदान में हार दर हार झेल रही और मैदान के बाहर कई तरह के विवादों से घिरी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज से पूर्व रोटेशन प्रणाली खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


अगले महीने इंग्लैंड में एशेज सीरीज शुरू होने वाले हैं।

मुख्य चयनकर्ता जान इनवेरारिटी ने रोटेशन प्रणाली का बचाव करते हुए कहा था कि यह प्रमुख खिलाड़ियों को थकान से बचाने का उपाय है।

लेकिन उनकी इस मुहिम की पूर्व खिलाड़ियों और मीडिया ने कड़ी आलोचना की थी।

आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज सीरीज के लिए रोटेशन प्रणाली को ताक पर रख दिया है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज में कोई रोटेशन प्रणाली नहीं होगी। इसका मकसद बदलाव के दौर से गुजर रही टीम के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौके देने हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले एक दशक से अधिक समय से हमारे चयनकर्ता वन-डे में विशेष तौर पर रोटेशन प्रणाली अपनाते रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी यह जारी रहेगी। लेकिन, जहां तक एशेज का सवाल है तो इसमें हम अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनेंगे।’
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के नवनियुक्त कोच डेरेन लेहमन भी रोटेशन प्रणाली के धुर विरोधी रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी मिकी आर्थर को बर्खास्त करने के बाद लेहमन को उनकी जगह लाया गया।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पिछले दिन काफी बुरे रहे हैं। लगातार दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली कंगारू टीम इस बार एक मैच भी जीतने में कामयाब नहीं रही।
विज्ञापन


इससे पूर्व उसे भारत के हाथों चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें