फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने दिया दान, BCCI ने नहीं दी एक कौड़ी

Wed, 26 Jun 2013 12:19 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हर क्रिकेटर को एक-एक करोड़ रुपये ईनाम देने वाली बीसीसीआई के खजाने में उत्तराखंड आपदा के लिए एक पैसा नहीं है।
विज्ञापन


जबकि बीसीसीआई से सहायता राशि पाने वाली हॉकी इंडिया (एचआई) ने 10 लाख रुपये का योगदान उत्तराखंड आपदा के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है।

हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा के अनुसार हॉकी इंडिया एक राष्ट्रीय खेल संस्थान है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दें।   
उत्तराखंडः जवान जान पर खेल रहे और नेता सियासत का खेल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दुनिया का सबसे धनी बोर्ड माना जाता है। बोर्ड अपने वर्तमान व पूर्व खिलाड़ियों पर काफी मेहरबान रहता है और कई मौकों पर उन पर खूब पैसे भी खर्च करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन न जाने क्यूं हर हर साल अरबों की कमाई करने वाली बीसीसीआई उत्तराखंड में लगभग दो हफ्ते पूर्व आई बाढ़ विभीषिका में हुई भीषण तबाही के बावजूद अब तक कुछ नहीं कर रही है।

हर ओर से राहत सामग्री और दान दिया जा रहा है लेकिन न बीसीसीआई और न ही अमीर क्रिकेटरों ने एक पैसा दान किया है।

हालांकि इसी बाढ़ विभीषिका में बाल-बाल बचने वाले क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 10 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दिया है।
केदारनाथ में रात भर लाशों से पानी मांगती रही वो
उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले हरभजन इसी आपदा में जोशीमठ में फंस गए थे और बड़ी मुश्किल से बचने में सफल रहे।

जबकि चैंपियंस ट्रॉफी में मैन ऑफ द सीरीज बने शिखर धवन ने अपना गोल्डन बैट अवार्ड उत्तराखंड आपदा के शिकार लोगों को समर्पित किया।

हरभजन ने 10 लाख रुपये में कुछ प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया है जबकि शेष पंजाब सरकार राहत कोष में दिया है।

बेहद शर्मनाक है कि भज्जी और धवन के अलावा करोड़ों की कमाई करने वाले किसी भी क्रिकेटर ने अब तक एक पैसा भी नहीं दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें