फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: ऑस्ट्रेलिया ने माइकल डि वेनुटो और जैफ वान को बनाया सहायक कोच

Thu, 01 Jul 2021 03:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

वेनुटो और वान गर्मियों के व्यस्त कार्यक्रम से पहले मुख्य कोच जस्टिन लैंगर की मदद के लिए टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
माइकल डि वेनुटो और जैफ वान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को माइकल डि वेनुटो और जैफ वान को अपनी पुरुष राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच नियुक्त किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान के अनुसार, वेनुटो और वान गर्मियों के व्यस्त कार्यक्रम से पहले मुख्य कोच जस्टिन लैंगर की मदद के लिए टीम से जुड़ेंगे। ऑस्ट्रेलिया को अगले सत्र में एशेज श्रृंखला, अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट तथा न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखलाएं खेलनी हैं।

विज्ञापन


इन दोनों को बल्लेबाजी कोच का अनुभव है और वे ग्रीम हिक की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की लागत में कटौती के प्रयासों के तहत इस पद से हटा दिया गया था। डि वेनुटो ने आस्ट्रेलिया की तरफ से नौ वनडे खेले हैं उन्होंने अपने 16 साल के करियर में 336 प्रथम श्रेणी मैच, 302 लिस्ट ए मैच और 54 टी-20 मैच खेले। वह अभी सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज गई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ सेंट लूसिया में हैं।

वह इससे पहले बल्लेबाजी कोच के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ काम कर चुके हैं। उनके कोच रहते हुए सर्रे ने 2018 में 16 वर्ष बाद काउंटी खिताब जीता था। वह एडिलेड स्ट्राइकर्स, होबार्ट हरिकेन्स और तस्मानिया के भी कोच रह चुके हैं। वान ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 28 प्रथम श्रेणी मैच और 24 लिस्ट ए मैच खेले थे। वह इससे पहले तस्मानिया के मुख्य कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें