फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheteshwar Pujara: टीम इंडिया में वापसी के लिए पुजारा ने ठोका दावा, दोहरे शतक के बाद लगाया एक और शतक

Sat, 23 Apr 2022 06:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पुजारा ने ससेक्स की ओर से खेलते हुए वूस्टरशायर के खिलाफ 109 रन की शानदार पारी खेली। पुजारा ने इससे पहले पिछले मुकाबले में डर्बीशायर के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : चेतेश्वर पुजारा ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया में वापसी की तैयारी पुख्ता तरीके से कर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में लगातार दूसरे मुकाबले में शतक ठोक दिया। पुजारा ने ससेक्स की ओर से खेलते हुए वूस्टरशायर के खिलाफ 109 रन की शानदार पारी खेली। पुजारा ने इससे पहले पिछले मुकाबले में डर्बीशायर के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।
विज्ञापन


वूस्टरशायर ने अपनी पहली पारी में 491 रन बनाए थे। उसके लिए कप्तान ब्रेट डी ओलिविएरा ने सबसे ज्यादा नाबाद 169 रन बनाए थे। एड पोलॉक ने 77 और एड बर्नार्ड ने 75 रनों की पारी खेली थी। ससेक्स के लिए कप्तान टॉम हैन्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए थे। हेनरी क्रोकोम्बे और ग्रैंट स्टीवर्ट को दो-दो सफलता मिली थी।

पुजारा ने चौके से शतक पूरा किया
ससेक्स की बल्लेबाजी की बात करें तो उसकी शुरुआत खराब रही। पहली ही गेंद पर जैक लीच ने एलिस्टर ओर को आउट कर दिया। ओर के बाद पुजारा क्रीज पर उतरे। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। पुजारा ने जैक लीच की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 109 रनों की पारी में 16 चौके लगाए। टॉम क्लार्क ने 44, टॉम एसोप ने 28 और टॉम हैन्स ने 26 रन बनाए। वूस्टरशायर के लिए इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
विज्ञापन


पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान फेल
पुजारा की टीम में शामिल पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें जैक लीच ने पवेलियन भेजा। रिजवान के लिए काउंटी का यह सीजन अब तक अच्छा नहीं गुजरा है। पिछले मैच में डर्बीशायर के खिलाफ उनके बल्ले से सिर्फ 22 रन निकले थे।

क्या पुजारा की होगी वापसी?
पुजारा टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीम इंडिया को जुलाई में इंग्लैंड की जमीन पर एक टेस्ट मैच खेलना है। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में बाहर किए गए पुजारा ने दोहरा शतक और शतक लगाकर अपना दावा ठोक दिया है। इंग्लैंड में खेलने का फायदा उन्हें मिल सकता है। टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पिछले साल 2-1 से आगे थी। कोरोना महामारी के कारण पांचवां मुकाबला टाल दिया गया था। वही मैच बर्मिंघम में एक जुलाई से पांच जुलाई के बीच खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें