फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह की दो टूक: अगर आतंकी हमारे देश को बाहर से निशाना बनाते हैं, तो भारत सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएगा

Sat, 23 Apr 2022 05:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

राजनाथ ने यह भी कहा कि पश्चिमी सीमा की तुलना में देश की पूर्वी सीमा पर वर्तमान में अधिक शांति और स्थिरता है, क्योंकि बांग्लादेश एक मित्र पड़ोसी है।
विज्ञापन
Rajnath Singh - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक बार फिर आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत आतंक के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। हम सीमा पार से देश को निशाना बनाने वाले आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कभी नहीं हिचकिचाएंगे। हमारी सरकार देश से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए काम कर रही है। दरअसल, राजनाथ सिंह एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में शामिल रहे असम के सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत यह संदेश देने में सफल रहा है कि आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाएगा। अगर देश को बाहर से निशाना बनाया जाता है, तो हम सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएंगे। राजनाथ ने यह भी कहा कि पश्चिमी सीमा की तुलना में देश की पूर्वी सीमा पर वर्तमान में अधिक शांति और स्थिरता है, क्योंकि बांग्लादेश एक मित्र पड़ोसी है।



उन्होंने कहा कि घुसपैठ की समस्या लगभग समाप्त हो गई है। पूर्वी सीमा पर अब शांति और स्थिरता है। पूर्वोत्तर के विभिन्न हिस्सों से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) को हाल ही में वापस लिए जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा कि जब भी किसी स्थान की स्थिति में सुधार हुआ, सरकार ने ऐसा किया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति है जो अफस्पा लगाए जाने के लिए जिम्मेदार है, सेना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें