फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर सुनाई आपबीती

Sat, 13 Jun 2020 02:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 40 वर्षीय ऑलराउंडर ने खुद अपने ट्विटर पर शनिवार को इस बात का खुलासा किया। अफरीदी ने ट्वीट किया कि, 'मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं, मेरा शरीर बुरी तरह दर्द हो रहा था। मेरा परीक्षण किया गया है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव हूं। मुझे शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की आवश्यकता है, इंशाअल्लाह'

विज्ञापन

 





अफरीदी के इस खुलासे के बाद कई साथी खिलाड़ी और फैंस भी ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे है।


 
 
 
 
 

 

विज्ञापन

गौतम गंभीर, शाहिद अफरीदी औऱ नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद अफरीदी से पहले दो अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटर कोविड-19 के शिकार हो चुके हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज तौफीक उमर ने जहां इस बीमारी को हराया तो पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर जफर सरफराज काल के गाल में समां गए। इससे पहले माजिद हक (स्कॉटलैंड) और सोलो एन्क्वेनी (दक्षिण अफ्रीका) भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

वैसे भी बीते कुछ माह से अफरीदी लगातार चर्चाओं में भी बने हुए थे। पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर वह काफी विवादों में घिरे थे। हिंदुस्तान में उनकी जमकर आलोचना हुई थी, हरभजन सिंह और युवी ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया था तो कश्मीर पर दिए बयान के बाद गौतम गंभीर ने भी उनकी बखिया उधेड़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें