फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके पास है Honda की कार, तो बीच रास्ते में हो सकती है बंद, आई ये बड़ी खराबी!

Sat, 13 Jun 2020 01:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कंपनी ने 65,651 होंडा कारों को वापस बुलाया
  • इनमें जैज, अमेज, ब्रियो, CR-V, WR-V, BRV और सिटी शामिल हैं
  • डीलरशिप पर फ्री में बदला जाएगा खराब पार्ट, 20 जून से होगी शुरुआत
विज्ञापन
Honda Cars India - फोटो : Honda (For Reference Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके होंडा (Honda) की कार है, तो तुरंत डीलर से संपर्क करें। होंडा की कारों में एक खराब पार्ट्स की वजह से कंपनी ने अपनी कारों को रीकॉल किया है। होंडा कार इंडिया ने तकरीबन 65,651 कारों को रीकॉल किया है।

विज्ञापन

2018 का है मेक

होंडा के मुताबिक होंडा अमेज, होंडा सिटी, होंडा CR-V, ब्रियो, जैज, होंडा WR-V और होंडा BR-V में खराबी पाई गई है। ये खराबी फ्यूल पंप को लेकर है। कंपनी के मुताबिक ये सभी गाड़ियां 2018 की बनी हुई हैं।
 
 

लेना पड़ेगा अपाइंटमेंट

जैपनीज कार कंपनी होंडा का कहना है कि वह इन कारों में आ रहे खराब फ्यूल पंप को मुफ्त में ठीक करेगी। इन गाड़ियों के फ्यूल पंपों में खराब इंपेलर्स लगे हैं, जिससे चलते समय इंजन बंद हो सकता है या फिर शुरू करने में भी दिक्कत आ सकती है। होंडा का कहना है कि चूंकि देशभर में महामारी फैली हुई है, और डीलरशिप पर कर्मचारियों की कमी है इसलिए ग्राहक अपाइंटमेंट लेकर ही डीलरशिप पर पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग के चलते इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है।
 
नंबर मॉडल प्रोडक्शन साल संख्या
1 होंडा अमेज 2018 32,498
2 होंडा सिटी 2018 16,434
3 होंडा जैज 2018 7,500
4 होंडा WR-V 2018 7,057
5 होंडा BR-V 2018 1,622
6 होंडा ब्रियो 2018 360
7 होंडा CR-V 2018 180
कुल संख्या - - 65,651
 
 
 

ऐसे लगाएं पता

कंपनी का कहना है कि कंपनी की देशभऱ की डीलरशिप पर 20 जून से खराब फ्यूल पंप को मुफ्त में बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं जिन ग्राहकों के पास होंडा की गाड़ियां है, उन्हें डीलरशिप से भी संपर्क किया जाएगा। ग्राहक भी होंडा की वेबसाइट www.hondacarindia.com/forms/customerinfo.aspx पर जाकर 17 अंकों का अल्फा-न्यूमेरिक व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN) डाल कर पता लगा सकते हैं कि उनकी गाड़ी में भी क्या यह खराब फ्यूल पंप लगा है।  
 
विज्ञापन

जल्द लाएगी ये तीन नई गाड़ियां

वहीं कंपनी जल्द ही होंडा जैज को बीएस-6 इंजन के साथ, फेसलिफ्ट होंडा WR-V और नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 2020 होंडा सिटी को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। नई सिटी को 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। वहीं थाईलैंड में लॉन्च हुई होंडा सिटी में 1.0 लीटर का पेट्रोल टर्बो इंजन दिया गया है।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें