ICC क्वालीफायर टूर्नामेंट रद्द
ICC विश्व कप 2023 चैलेंज लीग-ए क्वालीफायर टूर्नामेंट कोरोनावायरस की भेंट चढ़ गया। 16 मार्च से 26 मार्च के बीच मलेशिया में होने वाली यह प्रतियोगिता अब अगले साल हो सकती है। जल्द ही नई तारीखों का एलान होगा। इस लीग में कनाडा, डेनमार्क, मलेशिया, कतर, सिंगापुर और वनुआतु शामिल होंगे। तीन राउंड में होने वाले इस क्वालीफायर टूर्नामेंट की शुरुआत 2019 में हो चुकी है, तीनों राउंड को मिलाकर टॉप-2 टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगी। थाईलैंड में भी चार देशों के बीच महिला टी-20 टूर्नामेंट अप्रैल में होना था, इसे भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।