दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से शुरू होने वाली वन-डे सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का एलान हो सकता है। खास बता यह है कि इस सीरीज के लिए टीम का चुनाव नई चयन समिति करेगी। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने सुनील जोशी को भारतीय टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है, इसके अलावा हरविंदर सिंह भी चयन समिति में शामिल हैं। दोनों के ऊपर टीम चयन की जिम्मेदारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में कई खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है, जो लंबे समय से टीम से बाहर हैं। साथ ही विराट कोहली को रेस्ट भी दिया जा सकता है।