फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021 पर कोरोना की मार: बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, स्थगित किए सभी बचे हुए मैच

Tue, 04 May 2021 01:35 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि इस सत्र के लिए आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, देश में कोरोना महामारी के कारण बनी भयावह स्थिति को देखते हुए आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि इस सत्र के लिए आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, 'हम देखेंगे कि क्या इस साल आईपीएल आयोजन के लिए कोई उपयुक्त समय मिल सकता है। यह सितंबर हो सकता है लेकिन अभी यह केवल कयास होंगे। अभी की स्थिति यह है कि हम टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कर रहे हैं।'

लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने पीटीआई से कहा, 'टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है। हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है।'
विज्ञापन


लीग के आयोजकों ने औपचारिक बयान भी जारी किया और कहा कि उसके खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है।

बयान में कहा गया है, 'इंडियन प्रीमियर लीग संचालन परिषद (आईपीएल जीसी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक आपात बैठक में आईपीएल 2021 को तुरंत प्रभाव से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का सर्वसम्मत फैसला किया।'

इसमें कहा गया है, 'बीसीसीआई खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और आईपीएल के आयोजन में शामिल अन्य भागीदारों की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहता। यह फैसला सभी हितधारकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया गया।'

आईपीएल ने इसके साथ ही कहा कि बीसीसीआई खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अपनी तरफ से हर तरह के प्रयास करेगा। आईपीएल में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कई अन्य देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

आईपीएल ने कहा कि यह मुश्किल समय है विशेषकर भारत में और हमने कुछ सकारात्मकता और खुशी लाने की कोशिश की लेकिन अब जरूरी है कि टूर्नामेंट निलंबित किया जाए और हर कोई इस मुश्किल दौर में वापस अपने परिवार और प्रियजनों के पास चला जाए।

बता दें, जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में कोविड-19 के कई मामले पाए गए, जिसके बाद आईपीएल को मंगलवार (4 मई) को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया। कई टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों के लगातार कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बीसीसीआई ने ये बड़ा फैसला लिया है।

आपात बैठक के बाद लिया गया फैसला
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई की मंगलवार एक आपात बैठक हुई थी। इस मीटिंग के बाद आईपीएल को फौरन स्थगित करने का फैसला लिया गया। लीग को स्थगित करने के बाद बीसीसीआई का बयान आया कि वह लीग में शामिल खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और दूसरे सदस्यों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहता है।



अनिश्चितकाल के लिए निलंबित हुआ टूर्नामेंट
लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा, ‘टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है। हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है।’

कई खिलाड़ी निकले कोरोना पॉजिटिव
यह घोषणा सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद की गई। इससे पहले सोमवार (3 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज कोच एल बालाजी व कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों संदीप वारियर्स और वरुण चक्रवर्ती के परिणाम भी पॉजिटिव आए थे। इससे पहले संक्रमण बढ़ने के कारण दो आईपीएल मैचों को स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें