फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज सीरीज के दौरान विश्व क्रिकेट में लागू हो सकता हैं यह नया नियम, ICC की मंजूरी का इंतजार

Wed, 17 Jul 2019 12:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Phillip Hughes
विज्ञापन

इंग्लैंड में होने वाले आगामी एशेज सीरीज में आईसीसी किसी खिलाड़ी के सिर पर चोट लगने के बाद उसके लिए सबस्टीट्यूट खिलाड़ी लाने की अनुमति दे सकती है।

विज्ञापन


फिलहाल लंदन में चल रही आईसीसी बैठक में इसी मुद्दे पर चर्चा की जा रही है। ये बैठक 17 जुलाई को खत्म होगी, जबकि एशेज सीरीज 1 अगस्त से शुरू होनी है।

गेंद सिर पर लगने से होने वाली चोट को लेकर आईसीसी काफी गंभीर है। साल 2014 में सिर पर गेंद लगने से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिलिप ह्यूज की मौत होने के बाद मामले को और भी ज्यादा गंभीरता से लिया जाने लगा।

 इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के दौरान, कुसल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने दोनों को सिर पर चोट लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया इसके बाद में खेलने के लिए मंजूरी दे दी गई। लेकिन श्रीलंकाई प्रबंधन टीम में एक डॉक्टर भी शामिल नहीं था और इसलिए दोनों टीमों का इलाज ऑस्ट्रेलियाई मेडिकल स्टाफ के सदस्यों द्वारा किया गया था।
विज्ञापन


यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि क्या इस नियम की शुरुआत में मेडिकल स्टाफ या स्वतंत्र डॉक्टर हर को टीम में शामिल करना अनिवार्य होगा या सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक स्वतंत्र डॉक्टर की आवश्यकता होगी। आईसीसी का वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें