सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विनोद राय की अगुआई वाली क्रिकेट प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आदेश दिया है कि बोर्ड जून में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जल्द भारतीय टीम की घोषणा करे।
Committee of Administrators directs @BCCI to announce Indian team for Champion Trophy immediately. #BCCIvsCoA
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2017
आईसीसी के साथ टकराव के रास्ते पर खड़ी बीसीसीआई के लिए यह तगड़ा झटका है। सीओए ने टीम के सिलेक्शन को लेकर बीसीसीआई पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। बता दें कि टीम सेलेक्शन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी जिसके बाद विनोद राय ने कहा था कि बोर्ड का इस तरह का रवैया सही नहीं है।
वहीं इससे पहले राय ने आईसीसी राजस्व मॉडल पर कहा था कि, "हां, हमने निर्देश जारी किए हैं कि मॉडल से संबंधित कोई भी फैसला विशेष सभा की विशेष बैठक (एसजीएम) में लिया जाना चाहिए। वे हमारी स्वीकृति के बिना चैंपियंस ट्रॉफी से हटने के संदर्भ में कानूनी नोटिस जारी नहीं कर सकते।" बीसीसीआई की एसजीएम सात मई को होनी है।