चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे।
हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नाइटराइडर्स ने जहां होबार्ट हरीकेंस को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं सुपर किंग्स ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को मात देकर दूसरी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
कोलकाता नाइटराइडर्स हालांकि चैंपियंस लीग के फाइनल में पहली बार पहुंची है।