फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SL: क्रिस वोक्स ने पहले पावरप्ले में फेंके चार मेडन, 13 साल बाद दोहराया यह खास रिकॉर्ड

Tue, 29 Jun 2021 06:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली स्ट्रीट
विज्ञापन
क्रिस वोक्स - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे में अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मेहमान टीम के खिलाफ पावरप्ले के दौरान चार मेडन लिए। इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह स्टुअर्ट के बाद पावरप्ले में चार मेडन लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज बन गए। ब्रॉड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2008 में यह कमाल किया था। वोक्स ने पहले पावरप्ले के दौरान पांच ओवर्स में चार मेडन फेंककर दो विकेट लिए।

विज्ञापन

 

इस दौरान वोक्स ने पथुम निसांका को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे किए। उन्होंने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर निसांका का शिकार कर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज 150 वन-डे विकेट लेने के मामले में वोक्स ने जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ दिया है। वोक्स ने अपने 105वें वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में यह कमाल किया। वहीं, एंडरसन ने 115वें वन-डे में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज 150 वन-डे विकेट लेने का रिकॉर्ड स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज है। बता दें कि पहले वन-डे में श्रीलंका की पारी 185 रन पर ही सिमट गई। इंग्लैंड को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम की तरफ से वोक्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इस तेज गेंदबाज ने 10 ओवर्स में पांच मेडन देकर चार विकेट चटकाए। इस दौरान उनका इकॉनमी 1.80 का रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें