गौरतलब है कि लिन कई बार चोटिल हुए हैं। उनके बाएं कंधे का ही 3 बार ऑपरेशन हो चुका है। अगर उनको एक बार फिर से कंधे पर गहरी चोट लगती है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह बुरी खबर होगी क्योंकि लिन काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी यह तगड़ा झटका होगा।
गौतम गंभीर के नहीं होने की वजह से बल्लेबाजी क्रम का काफी कुछ भार आगामी सीजन में लिन के कंधे पर रहेगा। इसके अलावा वो टीम की कप्तानी के रेस में भी हैं। अगर वो चोट की वजह से बाहर हुए तो केकेआर को दोहरा झटका लगेगा। पिछले सीजन में भी वो कई मैच चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे।