कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपनी नवजात बेटी का अनोखा नाम रखा है। सुनकर चौंक जाएंगे आप।
गेल ने अपनी नवजात बेटी का नाम 'ब्लश' रखा है। इस शब्द का हिन्दी में मतलब होता है लज्जा या शर्म से लाल हो जाना।
गेल ने अपनी बेटी का नाम क्या सोचकर रखा और क्यों रखा ये तो वे ही जानें। खैर इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए उनके फैंस तक पहुंची है।
गौरतलब है कि इनदिनों में भारत में चल रहे आईपीएल के नौंवे संस्करण में गेल रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर टीम का हिस्सा हैं। वे दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे।