उत्तर प्रदेश के राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अनपरा डी इकाई में भीषण आग लग गई है। भीषण आग लगने के बाद परियोजना अधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाददाता के मुताबिक अभी भी आग की लपटें उठना जारी हैं। आग बुझाने के लिए दस दमकल दस्ते आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारण कीमती केबल, उपकरण, लोडिंग के लिए खड़े कई वाहन जलकर राख हो गए हैं।