फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऐसा ट्वीट किया, खुल गया बड़ा राज

Tue, 02 Jan 2018 09:21 AM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
विज्ञापन

टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा ने नए साल की शुभकामना देते हुए बड़ा राज खोला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट से पहले पुजारा ने ट्वीट करते हुए खुशखबरी दी है कि वो बहुत ही जल्द पापा बनने वाले हैं।

विज्ञापन


पुजारा ने अपनी पत्नी पूजा के साथ ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी। इसके बाद क्रिकेटर को बधाइयां मिलने लगी। बता दें कि चेतेश्वर पुजारा फिलहाल आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।

चेतेश्वर पुजारा ने ट्वीट किया, 'हम इस साल छोटी सी बहुत बड़ी खुशी की उम्मीद कर रहे हैं। आगामी वर्ष आपके लिए बहुत खुशनुमा बीते, जैसे हमारे लिए बीतेगा।'
 



बता दें कि चेतेश्वर पुजारा की शादी 13 फरवरी 2013 को पूजा पाबरी के साथ गुजरात के राजकोट में हुई थी।  पुजारा टीम इंडिया के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं। फिलहाल, पुजारा टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं, जिसका पहला टेस्ट 5 जनवरी को केपटाउन में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें