फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मैदान पर बाल-बाल बचे पुजारा, वैगनर की बाउंसर गेंद से टूट गया हेलमेट का सेफ्टी गार्ड

Sat, 19 Jun 2021 09:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच में चेतेश्वर पुजारा बाल-बाल बच गए। मैच के दौरान वैगनर की एक गेंद उनके हेलमेट पर लगी और उसका गार्ड टूट गया। 
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। भारत ने इस मैच में 122 रन पर तीन विकेट खो दिए हैं। इस दौरान टीम इंडिया के भरोसमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को मैच में नील वैगनर की खतरनाक बाउंसर का सामना करना पड़ा जिसमें वह बाल-बाल बचे। 

विज्ञापन


दरअसल भारत की पारी का 37वां ओवर नील वैगनर फेंक रहे थे। उस समय चेतेश्वर पुजारा उनके सामने थे। इस दौरान उनकी एक गेंद पुजारा के हेल्मेट पर लगी और उनके हेलमेट का सेफ्टी गार्ड चकनाचूर हो गया। पुजारा ने उनकी गेंद पर पुल शॉट लगाने की कोशिश की थी। इसके बाद फीजियो को मैदान पर आना पड़ा।  

चेतेश्वर पुजारा इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और वह 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने यह 8 रन 54 गेंदों पर बनाए थे। पुजारा को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। इस मैच में ये दूसरा मौका था जब किसी खिलाड़ी को गेंद लगी। इसके पहले 17वें ओवर में काइल जेमीसन की गेंद शुभमन गिल के हेलमेट पर लगी थी। खास बात ये रही गेंद लगने से किसी दोनों में से कई भी भारतीय बल्लेबाज चोटिल नहीं हुआ। 


गिल के हेलमेट पर भी लगी थी गेंद
पुजारा से पहले पारी के 17वें ओवर में काइल जैमिसन की पांचवीं गेंद शुभमन गिल के हेलमेट पर लगी थी। अतिरिक्त उछाल को गिल पूरी तरह समझ पाते इससे पहले ही गेंद उनके हेलमेट पर जा लगी। हालांकि, खिलाड़ी को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें