चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथी बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल हो गई है। शनिवार को हुए खिताबी मुकाबले में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हरा दिया। जीत के बात चेन्नई की येलो आर्मी जश्न के माहौल में डूब गई। टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचाई और परिवार वालों के साथ भी पल को यादगार बनाया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना का याराना भी देखने को मिला। दोनों ने अपने परिवार वालों के साथ तस्वीरें खिंचाई।
सुरेश रैना ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रैना अपनी बेटी ग्रासिया और पत्नी प्रियंका के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कप्तान एमएस धोनी, साक्षी और जीवा भी मौजूद रहीं। आइए एक नजर डालते हैं खिलाड़ियों और उनके परिवार वालों की खूबसूरत तस्वीरों पर।