फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का अफ्रीका दौरा: तीसरे टेस्ट के वेन्यू में बदलाव, अब जोहानिसबर्ग की जगह केप टाउन में होगा मुकाबला

Fri, 05 Nov 2021 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीसरे टेस्ट के वेन्यू में बदलाव किया गया है। अगले साल तीन जनवरी से जोहानिसबर्ग में होने वाला तीसरा टेस्ट अब केप टाउन में खेला जाएगा। 
 
विज्ञापन
भारत का अफ्रीका दौरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को आगामी दिसंबर-जनवरी में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, शुक्रवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट के वेन्यू में बदलाव का एलान किया है। अगले साल तीन जनवरी से जोहानिसबर्ग में होने वाला तीसरा टेस्ट अब केप टाउन में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


भारत के अफ्रीका दौरे की शुरुआत 17 दिसंबर से हो रही रही है। फ्रीडम ट्रॉफी सीरीज का पहला टेस्ट 17 दिसंबर को खेला जाएगा। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा संस्करण है। तीसरे टेस्ट का सिर्फ वेन्यू बदला गया है, तारीख वही रहेगी। इसके अलावा पूरा शेड्यूल भी वैसा ही रहेगा। 

टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे पार्ल में और बाकी के दो वनडे केप टाउन में खेले जाएंगे। इसके अलावा चार टी-20 के पहले दो टी-20 भी केप टाउन में होंगे। बाकी के दो टी-20 पार्ल में खेले जाएंगे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने कहा कि हम भारत की मेजबानी करने को लेकर उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


स्मिथ ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने 1991 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद भारत का दौरा किया था। अब इसकी तीसवी वर्षगांठ पर भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रही है। यह हमारे और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच मजबूत रिश्ते को जाहिर करता है। 
विज्ञापन


शेड्यूूल-  
17-21 दिसंबर, पहला टेस्ट: जोहानिसबर्ग
26-30 दिसंबर, दूसरा टेस्ट: सेंचूरियन
3-7 जनवरी, तीसरा टेस्ट: केप टाउन
11 जनवरी, पहला वनडे: पार्ल
14 जनवरी, दूसरा वनडे: केप टाउन
16 जनवरी, तीसरा वनडे: केप टाउन
19 जनवरी, पहला टी-20: केप टाउन
21 जनवरी, दूसरा टी-20: केप टाउन
23 जनवरी, तीसरा टी-20: पार्ल
26 जनवरी, चौथा टी-20: पार्ल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें